The Ganges
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • गैलरी
  • संपर्क
  • Ganga river

    गंगा नदी भारत की जीवन रेखा है, देश के सांस्कृतिक केंद्र की निर्माणकर्ता और एक प्राचीन गौरवशाली विरासत है, जो दुनिया भर की सभ्यताओं को आकर्षित करती है. गंगा नदी रूपी इस विरासत को हम ट्रैक करेंगे तथा भारत भूमि की इस जीवन रेखा के लिए किसी भी खतरे को दस्तावेज करने का पूरा प्रयास करेंगे. Read More

  • गंगा बेसिन के उपजाऊ मैदान

    Read More

  • गंगा - उद्गम यात्रा

    Read More

  • असंख्य संस्कृतियों की पोषक - गंगा

    Read More

  • गंगा नदी - ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्वरुप

    Read More

  • नमामि गंगे परियोजना

    Read More

गंगा नदी : भारत की सांस्कृतिक विरासत

"वह स्थान जहां गंगा नहीं बहती है,बिलकुल ऐसे है जैसे सूरज के बिना आकाश,दीपक की रोशनी के बिना एक घर,और वेदों के बिना एक ब्राह्मण."
 भारत यात्रा के दौरान जीन टेवेर्नी ने यह कथन कहा, जो निसंदेह बिलकुल सत्य है.
 
पवित्र एवं प्राचीन गंगा नदी भारतीय इतिहास का एक अभिन्न अंग है, जिसकी पावन उपस्थिति न केवल भूगर्भीय क्षेत्र अपितु देश के सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र तक भी महसूस की जा सकती है. दक्षिणी हिमालय में गोमुख से उद्गमित होकर गंगा लगभग 2,525 किमी का सफर विभिन्न शहरों में करती हुई वाराणसी में त्रिवेणी संगम में निमग्न हो जाती है.गंगा नदी के किनारों पर अत्यंत मनोरम परिद्रश्य स्थल है, जो वैदिककालीन इतिहास एवं पौराणिक कथाओं में वर्णित किये गये हैं.
 
 
भारत में गंगा केवल एक नदी नहीं, अपितु माता स्वरुप में विराजमान है, इसी कारण इसे गंगा माँ या गंगा मैया भी कहा जाता है. भारतीयों की अंतरात्मा गंगा देश की आधी से ज्यादा आबादी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पेयजल उपलब्ध कृति है, साथ ही कृषि आवश्यकताओं के लिए भी बड़ी जनसंख्या गंगा नदी पर निर्भर है. 
 
लेखिका डायना ऐक अपनी पुस्तक "बनारस : सिटी ऑफ लाइट" में लिखती हैं कि -
 
"ऐसे कुछ बिंदु है जिन पर भारतीय हिन्दू, विविधता के मामले में पृथक हो सकते हैं, परन्तु बात यदि गंगा की हो तो भारत एक स्वर में ही बोलता प्रतीत होता है. देश का प्रत्येक क्षेत्र जहां से गंगा बहती है, एक विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक अर्थ लिए हर सम्प्रदाय को दृढ़ संकल्प के साथ जोड़कर चलती है."    
 
हिंदुओं द्वारा सम्मानित एक पवित्र नदी और पौराणिक कथाओं, कहानियों, गीतों और कविताओं की महिमा, गंगा,  भारत का दिल और आत्मा है. स्वाभाविक रूप से हर नागरिक आशा करता है कि इस प्रिय नदी को अपने प्रियजनों के लिए उत्साह और अविरलता के साथ संरक्षित किया जाए. परन्तु आज गंगा स्वयं के स्वरुप के लिए अपने ही लोगों के सामने दयनीयता के साथ मलिन होती दिख रही है. 
 
 
आज, गंगा को अपने स्वयं के लोगों द्वारा दी गई दिव्य प्रतिष्ठा से खतरा उत्पन्न हो गया है. हर साल लाखों श्रद्धालु संगम, सागर मेला और कुंभ मेला जैसे विभिन्न उत्सवों में भाग लेने के लिए नदी के तट पर एकत्र होते हैं, लोगों के इस सामूहिक एकत्रीकरण का नदी के पारिस्थितिक तंत्र के साथ साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. पिछले कुछ वर्षों में नदियों की जीवनरेखा माने जाने वाले ग्लेशियर सैकड़ों फीट से कम हो रहे हैं और हिमालय क्षेत्र के औसत हिमपात में गिरावट ने नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है.
 
कई ग्लेशियोलॉजिस्टों के अनुसार, गंगा नदी की समस्या का एक कारण ग्लेशियरों के पास शिविरों में एकत्रित तीर्थयात्रियों द्वारा जीवाश्म ईंधन का जलाना भी होता है. दुखद पक्ष यह है कि, नदी को अर्पित किया गया सम्मान उन अनुष्ठानों तक ही सीमित है, जहां गंगा माँ पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में सोचे विचारे बिना केवल स्वार्थ के वशीभूत होकर परम्पराओं का वहन किया जाता है. उदाहरण के लिए, प्रथा के नाम पर गंगा में मृतकों की राख को विसर्जित करने एवं देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन के पीछे एक दिव्य प्रेरणा हो सकती है किन्तु नदी और पर्यावरण पर इसके प्रभाव कहीं अधिक घातक होते हैं. 
 
गंगा बेसिन के साथ भी यही उदासीनता स्पष्ट है, जहां अनुमान लगाया गया है कि लगभग 350 मिलियन लोग नदी तटों पर निवास करते हैं. जैसे-जैसे नदी जल कई कस्बों और शहरों के माध्यम से बहता है, असंशोधित मानव मल, पशु और औद्योगिक कचरे को नदी में बहाया जाता है. कानपुर में, उदाहरण के लिए, आसपास के चमड़े के उद्योगों से क्रोमियम और अन्य हानिकारक रसायनों को अप्रतिबंधित रूप से नदी में बहाए जाते हैं. गंगा बेसिन क्षेत्रों के आसपास भूजल प्रदूषण में वृद्धि साबित करती है कि किस प्रकार कोलेरा जैसी जलजनित बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे है. संकट मोचन फाउंडेशन (एसएमएफ) के अनुसार, जिन्होंने स्वच्छ गंगा के लिए अभियान लॉन्च किया, कई नदी स्नान क्षेत्रों में मलीय कोलिफ़ॉर्म प्रदूषण स्तर मानक स्तर से कहीं अधिक तकरीबन 3,000 गुना पाया गया. विघटित लाशें जिनका उचित रूप से संस्कार नहीं किया जाता है, उन्हें भी नदी में ऐसे ही छोड़ दिया जाता है, जिससे ना केवल पवित्र जल संदूषित होता हैं बल्कि समुद्री और मानव जीवन के लिए भी खतरा उत्पन्न करते हैं.
  
वी. के. जोशी (पर्यावरण विशेषज्ञ)
गोमती नगर, लखनऊ 

रिसर्च

गंगा से जुड़े नवीनतम शोध, अभियान, जानकारियां एवं विशेषज्ञों की राय

गंगा नदी - पहाड़ों और नदियों के संबंध को समझने के लिए जानना होगा पौराणिक-धार्मिक धाराओं को : MMITGM : (29 व 30)

गंगा नदी - पहाड़ों और नदियों के संबंध को समझने के लिए जानना होगा पौराणिक-धार्मिक धाराओं को : MMITGM : (29 व 30)

MMITGM : (29), पहाड़ शिवलिंग हैं - भगवान शिव से-हे भोलेनाथ! पहाड़ रूप महान स्थिर और केन्द्रस्थ, आप का शिवलिंग जड़ पाताल में कहाँ है पता नहीं. च...
गंगा नदी - नदियों का चारित्रिक गुण समझना होगा, गंगत्त्व में ही छिपा है हिंदुत्व (MMITGM : 27 व 28)

गंगा नदी - नदियों का चारित्रिक गुण समझना होगा, गंगत्त्व में ही छिपा है हिंदुत्व (MMITGM : 27 व 28)

MMITGM : (27) भगवान शिव से-हे भोलेनाथ! विश्व भर में पर्वतों के विभिन्न स्वरूपों को धारण करने वाले आप हैं. जैसे मानव शरीर में हृदय रक्त मस्ति...
गंगा नदी - गंगा और मानव-शरीर में जीवन्त समरूपता : MMITGM (31)

गंगा नदी - गंगा और मानव-शरीर में जीवन्त समरूपता : MMITGM (31)

मानव युवा-अवस्था में प्रदूषित भोजन, जल एवं वायु को बहुत हद तक अपने शरीर में व्यवस्थित करने का सामर्थ्य रखता है. उसी तरह गंगा की शक्ति बरसात ...
गंगा नदी - आणविक सिद्धांत का प्रदिपादन : MMITGM : (24 व 25)

गंगा नदी - आणविक सिद्धांत का प्रदिपादन : MMITGM : (24 व 25)

भगवान शिव से- हे भोलेनाथ! आज भगवान श्रीकृष्ण के कथन, "अच्छेद्योअ्यमदाह्येअ्यमक्लेद्योअ्शोष्य एव च। नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोअ्यं सनातनः"।। (...
गंगा नदी – शक्ति तरंगों का सिद्धांत, MMITGM: (22 & 23)

गंगा नदी – शक्ति तरंगों का सिद्धांत, MMITGM: (22 & 23)

MMITGM: 22 भगवान शिव से - हे भोलेनाथ! भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं (गीता-2.22) जिस प्रकार मनुष्य पुराने वस्त्रों को त्याग कर नये वस्त्र धारण करत...
गंगा नदी - आत्मा और परमात्मा के खेल को समझना आवश्यक है : MMITGM : (18 & 19)

गंगा नदी - आत्मा और परमात्मा के खेल को समझना आवश्यक है : MMITGM : (18 & 19)

MMITGM : (18) भगवान शिव से - हे भालेनाथ! आत्मा न तो किसी को मारती है और न ही किसी के द्वारा मारी जाती है.. (भगवान श्रीकृष्णा कहते हैं गीता-2...
गंगा नदी : जानें इग्नोरेंस ऑफ ट्रुथ के सिद्धांत को : MMITGM : (16 and 17)

गंगा नदी : जानें इग्नोरेंस ऑफ ट्रुथ के सिद्धांत को : MMITGM : (16 and 17)

शिवसे-हे भोलेनाथ! भगवान श्रीकृष्ण की उक्ति है (गीता-2.17) कि “जो सारे शरीर में व्यापत है, उसे ही तुम अविनाशी जान”, इसका अर्थ नहीं लग रहा है ...
गंगा और मानव-शरीर में जीवन्त समरूपता : (आंगिक समानता, अध्याय-2 एवं 3)

गंगा और मानव-शरीर में जीवन्त समरूपता : (आंगिक समानता, अध्याय-2 एवं 3)

गंगा का डेल्टा, मानव-शरीर के पाँव की तरह है. मानव शरीर का पाँव चौड़ा और चिमटा होता है तथा इसमें ढ़ाल बहुत कम होता है. रक्त का संचार यहाँ धीमा ...
गंगा नदी - गंगा और मानव शरीर में जीवंत समरूपता, अध्याय : 2

गंगा नदी - गंगा और मानव शरीर में जीवंत समरूपता, अध्याय : 2

आंगिक समानता गंगा का शरीर मिट्टी की विभिन्न परतों से निर्मित है, जहां एक परत दूसरे से भिन्न है. एक का कार्य एवं क्षमता दूसरे से भिन्न होने प...

गंगा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

फोटो गैलरी

गंगा नदी से जुड़ी जानकारियां फोटो द्वारा संग्रहित

गंगा बेसिन के उपजाऊ मैदान

गंगा बेसिन के उपजाऊ मैदान

उत्तराखंड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक गंगा नदी विशाल भू भाग को सींचती है, 2, 071 किमी तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ 10 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है.

गंगा - उद्गम यात्रा

गंगा - उद्गम यात्रा

गंगोत्री हिमनद से गोमुख नामक स्थान से उद्गमित होकर गंगा नदी बहुत सी सहायक सरिताओं से जल प्राप्त कर 2,525 किमी की दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में सागर संगम करती है.

असंख्य संस्कृतियों की पोषक - गंगा

असंख्य संस्कृतियों की पोषक - गंगा

देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, जाह्नवी, सुरसरिता आदि नामों से जानी जाने वाली गंगा नदी भारत के अस्तित्व को परिभाषित करती है, यह मात्र जल स्त्रोत ही नहीं, अपितु विभिन्न संस्कृतियों की द्योतक भी है.

गंगा नदी - ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्वरुप

गंगा नदी - ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्वरुप

हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर कुशवार्ता घाट, जहां दिवगंतों का श्राद्ध कार्य सम्पन्न किया जाता है, इंदौर, मध्य प्रदेश की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित करवाया गया था. यहां मौजूद हरकी पौड़ी घाट को राजा विक्रमादित्य ने उनके भाई भृतहरी की स्मृति में बनवाया गया, जिसे ब्रम्हकुंड के नाम से भी जाना जाता है.

नमामि गंगे परियोजना

नमामि गंगे परियोजना

गंगा नदी की प्राकृतिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया को जीवित रखने और उसे प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय सरकार द्वारा बहुत से प्रयास किये जा रहे हैं, नमामि गंगे अभियान इसी कड़ी में एक प्रमुख मुहिम है.

गंगा नदी से जुड़ी रिसर्च, अभियानों, यात्राओं की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

भारत की जीवनरेखा गंगा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए प्रकृति और समाज से जुड़े लोग लगातार कार्य कर रहे हैं. इन अभियानों से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

©पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms | Privacy